Uncategorized

विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए ब्राजील टीम में लौटे सिल्वा

रियो डी जनेरियो: फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सैंट जर्मेन के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई डिफेंडर थियागो सिल्वा को फीफा विश्व कप-2018 क्वालीफायर मुकाबलों के लिए ब्राजीलियाई टीम में वापल बुलाया गया है। ब्राजील को क्वालीफायर में अगले महीने बोलीविया और वेनेजुएला से भिड़ना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिल्वा के अलावा मैनचेस्टर सिटी के फार्नाडिन्हो, चेल्सी के ऑस्कर, बार्यन म्यूनिख के डगलस कोस्टा और लीवरपूल के रोबर्ट फिरमिनो को भी मुख्य कोच टिटे ने 24 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

टीम के पूर्व कप्तान सिल्वा पिछले एक साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल में पराग्वे के खिलाफ ब्राजीलियाई टीम के लिए आखिरी बार खेला था। उस मैच में उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया था।

टिटे ने बताया कि ब्राजील का कोच बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले सिल्वा और स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले मार्सेलो को फोन किया।

टिटे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, “सिल्वा ने मुझसे कहा था कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी करना चाहते हैं। मैंने बिना वक्त जाया किए उन्हें इस बात की गांरटी दी, लेकिन मैं जानना चाहता था कि वह उपलब्ध हैं कि नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button