Uncategorized

विवाह के लिए जनवरी, फरवरी में शुभ मुहूर्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में शादी ब्याह का दौर तेज हो गया है। तुलसी विवाह के बाद से मांगलिक कार्यो के द्वार खुल गए हैं। इस साल में 37 दिन शेष बचे हैं, लेकिन विवाह योग्य मुहूर्त सिर्फ 6 ही हैं। बताया जाता है कि नवंबर में 25, 27, 28, 29 तारीख तथा दिसंबर में 6 व 10 को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। अगले वर्ष जनवरी व फरवरी में विवाह योग्य कई शुभ मुहूर्त हैं। संबंधित लोग शादी की तैयारी में लग गए हैं। पंडिच अनुपम पाठक ने बताया कि जनवरी 2014 में 18, 19 , 20, 21, 22, 25 तारीख और फरवरी में 3, 4, 8, 14, 17, 18, 22, 24 तथा मार्च में 2, 3, 7 तारीख शुभ मुहूर्त हैं।

इधर नवंबर माह में राजधानी सहित सूबे के विभिन्न शहरों में कई शादियां होने जा रही है। शादी को लेकर शहर की धर्मशाला, बैंडपार्टी, बसों की मांग बढ़ गई है। चुनाव के कारण बसों के बुक हो जाने से उस दौरान कई को परेशानी हुई। चुनाव संपन्न होने के बाद बारात आदि के लिए बस मिलने लगी है। बस के टोटे के कारण कई लोगों को शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी।

मांगलिक कार्यो पर लगी रोक हटते ही पंडितों के घर लोगों की भीड़ लगने लगी है। गृहप्रवेश, लग्न सहित अन्य शुभ कार्यो के लिए लोग मुहूर्त पूछने पहुंच रहे हैं। कई जगह भगवत कथा के आयोजन भी हो रहे हैं। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button