Uncategorized

‘वडाकरी’ में ठुमके लगाएंगी सनी

चेन्नई: जिस्म 2′ और ‘शूटआउट एट वडाला’ सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं भारतीय-कनाडाई अदाकारा सनी लियोन आगामी तमिल फिल्म ‘वडाकरी’ के एक विशेष गीत के लिए ली गई हैं। इस गाने में वह अभिनेता जय संग नजर आएंगी।

फिल्म के निर्देशक श्रवणराजन ने आईएएनएस को बताया, “वह आइटम गाने में नहीं हैं। हमने उन्हें एक विशेष गाने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें वह जय के किरदार के बारे में बतलाती हैं। जय, जिसका सपना फिल्म में सनी के संग नाचने का है। हमने गाने को रंगीन बनाने की कोशिश की है, लेकिन यह फूहड़ नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हमने सनी के लिए स्वप्न दृश्य लिखे हैं और यह उन्हें पसंद आए हैं। हम दिसंबर में गाने की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं।”

दयानिधि अझागिरी निर्मित ‘वडाकरी’ में स्वाति रेड्डी, कस्तूरी और आर.जे. बालाजी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिलहाल सनी लियोन कैजाद गुस्ताद की फिल्म ‘जैकपॉट’ की शूटिंग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button