
Ranchi : बुण्डू प्रखंड के बारेहातु में आयोजित विकास मेले में 20 विभागीय स्टॉल लगाये जायें. मेले में लाभुकों के बीच चावल और चीनी का भी वितरण किया जाये. सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में यह बातें उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने कहीं. उन्होंने मेले में स्वास्थ्य जांच की भी पूरी व्यवस्था करने को कहा. साथ ही एक स्वास्थ्य जांच वाहन भी लगाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : शिबू सोरेन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार, विपक्षी एकजुटता का कलेवर दिखा, 2019 में भाजपा को पटखनी देने के बुने गये सपने
हो रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
बैठक में उपस्थित अधिकारियों से श्री रंजन ने कहा कि मेले में कौशल विकास विभाग की ओर से ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो तथा श्रम विभाग मेले में आने वाले मजदूरों का निबंधन करे. इसी तरह वन विभाग की ओर से पौधे का वितरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मेले में गृहप्रवेश कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ 14 जून को होने वाले विकास मेले से किया जायेगा. इस अवसर पर संबंधित विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




