Uncategorized

विकस्वा पगला गेलु, विकास गांडी थायो छे: सोशल मीडिया पर मंत्री सीपी सिंह घिरे

NEWS WING

Ranchi, 25 September: सोशल मीडिया आज कल शायद ही किसी को बख्शता है. ऐसा कोई नेता, अभिनेता या बड़ी हस्ती नहीं जिसकी खिंचाई सोशल मीडीया पर ना हो. झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी एक जगह ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद उस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी होने लगी. सीपी सिंह देखते ही देखते ट्रेंड करने लगे. उन्होंने कहा, “जिन लोगों को विकास नहीं दिखता हैं, वैसे लोगों को राज्य सरकार, मैं दुहरा रहा हूं इस बात को, वैसे लोगों को राज्य सरकार मुफ्त में आपरेशन, मुफ्त में पावर चश्मा की व्यवस्था करेगी”  ऐसा उन्होंने रांची जंक्शन के प्लेटफार्म नं. 1 पर बोला. सीपी सिंह का यह बयान आना था कि सोशल मीडिया पर बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

आइए बताते हैं कि क्या छिड़ी बहस

सबसे पहले रांची के ही महेश पोद्दार ने किसी वेब पोर्टल पर छपी एक खबर को टैग करते हुए ट्विट किया कि

Sri CP singh HON minister offers free power glasses to social media walahs who do not see development

अजय भंडारी का ट्विट

Citizens are eady to give free chashma to Ministers who can’t see Corruption in Bureaucrats. Vikas sach mein hi Jayega.

विष्णु राजगड़िया का ट्विट

“बिकस्वा पहला गेलु”

मल्लब गुजराती- “विकास गांडी थायो छे”

चलिए भाई, जब आपने चुनौती दे दी है, तो हम भी शांमिल. कब है ऑपरेशन, या बहस?

आरपी शाही का ट्विट

“मंत्री जी, चश्मे और उससे भी अधिक कुछ बुद्धि की आवश्यकता तो आपको है जिससे आप देख और समझ सकें कि विकास किसे कहते हैं !”

 

 

     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button