Uncategorized

विकलांगों, विधवाओं के पेंशन में वृद्धि

पटना : राज्य सरकार ने विधवा पेंशन और नि:शक्तता पेंशन की राशि में बढ़ोतरी कर दी है. अब विधवा पेंशन के रूप में में दो सौ के बजाय तीन सौ रुपये प्रतिमाह और नि:शक्तता पेंशन के लिए भी इतनी ही राशि प्रति माह का भुगतान किया जायेगा.

मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. कैबिनेट ने राज्य के 30 पुलिस थाना और चार पुलिस लाइन भवन के निर्माण की भी स्वीकृति दी है. इस पर 216 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. आतंकी और नक्सल घटनाओं की समीक्षा के लिए अलग से प्राधिकार का गठन होगा. इसके लिए अधिकारी नियुक्ति के प्रस्ताव पर हरी झंड़ी दी गयी.

अब 10 दिनों मी केस की समीक्षा और 10 दिनों में अभियोजन स्वीकृत हो सकेगा. राष्ट्रीय खाद्य मिशन योजना को लागू करने के लिए 120.96 करोड़ की स्वीकृति दी गयी, जिसमें केंद्रांश 101.07 करोड़ और राज्यांश के रूप में 19.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं.

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के लिए 125 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये. यह राशि 2012-13 से 2016-17 के बीच प्रति वर्ष 25 करोड़ रुपये खर्च की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button