रामगढ़ः उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीसीएल क्षेत्रों में कोयले की चोरी रोकने के लिए सात फीट चाहरदिवारी का निर्माण करें और कोयला चोरी करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कांटाघरों, क्रशर स्थानों एवं फीडर ब्रेकरों के पास गाड़ियों की जो लम्बी कतार सडकों पर लगी रहती है उससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है अतः पार्किंग की व्यवस्था करें अन्यथा एक सप्ताह के अन्दर टास्क फोर्स के द्वारा सडकों पर खडी गाडि़यों को जब्त कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि ओवरलोडेड गाडि़यों के कारण कोयले के टुकडे सडक पर गिरते हैं जिसके कारण प्रदूषण फैलता है उसे रोके अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। वे सोमवार को छतरमाण्डू स्थित समाहरणालय के सभागार में खनन टास्क फोर्स की बैठक कर रही थीं।
(आईपीआरडी)




