NEWS WING
Dhanbad, 29 August : धनबाद के भूली थाना क्षेत्र का वासेपुर मंगलवार रात को गोलियों की अावाज से थर्राया. वासेपुर की धरती एक बार फिर से खून से लाल हुई. अपराधियोंं ने अंधाधुन फायरिंग कर युवक सोनू अंसारी उर्फ विक्की को गोलियों से छलनी कर दिया. विक्की की हत्या एसडी सनराईज स्कूल के पास की गयी. घटना के वक्त वहां पर सन्नाटा था. गोलियों की अावाज सुन कर लोग जब वहां पहुंचे, तो देखा कि विक्की खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था. लोगोंं ने उनसे सेंट्रल अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया.
होटल मालिक का बेटा था विक्की
विक्की गफ्फार होटल के मालिक का बेटा था. वह अपने पांच भाईयों में सबसे छोटा था. सूत्रो ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9.00 बजे वह किसी काम से एसडी सनराईज स्कूल के पास की गली से गुजर रहा था. वहां पहले से अपराधी घाट लगाकर बैठे थे. विक्की जैसे ही गली में पहुंचा अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया अौर सड़क पर गिर गया.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि विक्की किसके बुलावे पर या किस काम से गली से गुजर रहा था. क्योंकि अपराधी पहले से घात लगाकर गली में रुके हुए थे. इसका मतलब यह निकलता है कि अपराधियों को पहले से पता था कि विक्की गली से गुजरने वाला है.




