
Latehar: जिले के बरवाडीह में वर्षों से लटकी मंडल डैम सिंचाई परियोजना के शुरु होने के आसार नजर आने लगे हैं. परियोजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली के अध्यक्ष एस मसूद हुसैन एवं सदस्य वाई के शर्मा जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव यूपी सिंह एवं आयुक्त चन्द्रशेखर अय्यर और लातेहार पलामू एवं गढ़वा के डीसी व पुलिस उपाधीक्षकों और सिंचाई परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ मंडल ग्राम स्थित 112 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में घंटों बैठक की.
इसे भी पढ़ें- हां गोमिया में हुआ भीतरघात, क्या पार्टी करेगी कार्रवाई
सुरक्षा देना सरकार का दायित्व
मौके पर श्री हुसैन ने बताया कि मंडल डैम परियोजना का काम नक्सलियों के हस्तक्षेप के कारण नहीं रुका हुआ था. यदि इसका काम पुन: शुरु होता है तो यह सरकार का दायित्व है कि वह सुरक्षा प्रदान करे. उन्होंने कहा कि डैम का काम उस समय शुरु हुआ था जब वन और पर्यावरण अधिनियम नहीं बना था. अधिनियम आने के बाद भी डैम का काम चल रहा था पर वन और पर्यावरण मंत्रालय ने सीधा निर्देश देकर काम रुकवाया. अब डैम निर्माण की पहली स्वीकृति मिल चुकी है. जल्द ही डैम का बचा काम शुरु होगा. गौरतलब है कि मंडल डैम परियोजना बरवाडीह प्रखंड से 28 किमी की दूरी पर स्थित है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




