
Lohardaga : गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने बगड़ू थाना क्षेत्र के पतगच्छा गांव में दिनेश उरांव के घर पर छापामारी की. घर के पीछे करीब लाखों रुपये की लकड़ी का बोटा रखा हुआ था, जिसे वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया. मालिक को जैसे ही भनक लगी कि वन विभाग की टीम आ रही है तो वह घर से फरार हो गया. विभाग लकड़ी की जानकारी जुटाने में लगी है. लकड़ी कहां से आया. इस छापामारी टीम में हरेंद्र कुमार वनपाल, जाबिर अंसारी, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, विनोद सहित गृहरक्षा वाहिनी की टीम लगी हुई थी.
इसे भी पढ़ेंःरघुवर दास ने कर्नाटक में जीत की दी बधाई, कहा- जिस तरह भारत कांग्रेस मुक्त हुआ, उसी तरह झारखंड जेएमएम मुक्त होगा
समय-समय पर वन विभाग कार्रवाई करती है, फिर भी नहीं रूक रहा अवैध कारोबार
समय-समय पर वन विभाग की टीम छापामारी करते रहती है. इन्हीं माफियाओं की वजह से वनों की कटाई धड़ल्ले से जारी है. एक तरफ सरकार वन लगाओ, वन बचाओ का नारा दे रही है. वहीं वन माफिया पेड़ों की कटाई में जुटे हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




