Uncategorized

कमिश्नर व डीअाइजी करेंगे पटाखा फैक्ट्री में अाग लगने की घटना की जांच

NEWS WING
Ranchi, 25 September :
 जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने एवं गैस सिलेंडर के फटने से अाठ लोगों दुखद मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अार्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की अार्थिक सहायता देने का अादेश दिया है.

पढ़ें, क्या हुअा था बहरागोड़ा में :  पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 8 की मौत, 20 घायल
कमिश्नर-डीअाइजी करेंगे घटना की जांच
 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मामले की जांच का अादेश दिया है. मुख्यमंत्री के अादेश पर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कोल्हान प्रमंडल के अायुक्त अौर डीअाइजी की कमेटी गठित कर दी है. यह कमेटी पटाखा फैक्ट्री के संचालन, अाग लगी की घटना समेत तमाम पहलुअों पर जांच करेगी. मुख्य सचिव ने बहरागोड़ा के थाना प्रभारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का भी अादेश दिया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button