Uncategorized

लातेहार में शीर्ष उग्रवादी गिरफ्तार

रांची / लातेहार : लातेहार जिला स्थित चंदवा थाना की पुलिस ने एक शीर्ष उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादी का नाम अभय जी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया है उक्‍त उग्रवादी झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा का प्रमुख है जिसकी गिरफ्तारी से संगठन को खासा नुकसान हुआ है।

इधर, मुख्‍यालय सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी अभय जी के खिलाफ लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिले में लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस को इन मामलों में उसकी तलाश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button