Uncategorized

लातेहार : नक्सल विशेषज्ञ के विजय कुमार ने लाटू का किया दौरा, जवानों को दिये टिप्स

NEWSWING

Latehar, 09 November : भारत सरकार के नक्सल विशेषज्ञ के विजय कुमार ने पलामू जीआईजी विपुल शुक्ला के साथ गारू प्रखंड के नक्सलग्रस्त लाटू गांव का दौरा गुरुवार को किया. के विजय कुमार नक्सल उन्मूलन मिशन 2017 एवं बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षा बलों के कब्जे के सिलसिले में यहां पहुंचे. श्री कुमार ने लाटू में बन रहे पुलिस पिकेट का निरीक्षण भी किया. इस दौरान पिकेट में उपस्थित नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों के साथ के विजय कुमार ने गुप्त बैठक की. उन्होंने जवानों को नक्सल से लड़ने का टिप्स दिया. इसके बाद श्री कुमार ने लाटू के ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना.

बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों के खात्मे के लिए लाटू में की गयी पिकेट की स्थापना

लाटू गांव बूढ़ा पहाड़ के सबसे करीब है. किसी भी अभियान के लिए जवानों को पहले 20-25 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय करना पड़ता था. लेकिन अब यहां पिकेट बन जाने से जवानों को उतना नहीं चलना पड़ेगा. वे अब आसानी से बूढ़ा पहाड़ पर ऑपरेशन कर सकते हैं.

अरविंद और सुधाकरण यहीं जमाये हुए हैं डेरा

बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नेता इसी पहाड़ पर बैठक करते हैं. वहीं इस पहाड़ को सुरक्षित मान कर अभियान के दौरान नक्सली यहीं शरण लेते हैं. माओवादी के दो सेंट्रल कमिटी सदस्य नेता बिहार निवासी अरविंद यहां वर्ष 2009 से और छत्तीसगढ़ निवासी सुधाकरण वर्ष 2016 इसी बूढ़ा पहार पर अपना डेरा जमाये हुए हैं.

के विजय कुमार के आने से जवानों का बढ़ा मनोबल

नक्सल विशेषज्ञ के विजय कुमार के क्षेत्र में आने से यहां के जवानों का मनोबल बढ़ा है. बूढ़ा पहाड़ के आसपास के इलाकों के गांव जैसे झारखण्ड के जरुम, लाटू, चेमो, सानिया, मेराल, कुटकु, तिसिया एवं छत्तीसगढ़ के बहागढ़, थलहि, चेरुह, नवाटोली, पिपराडावा, पुन्दाग, चुनचुना आदि गावों में बेस कैम्प बना कर नक्सालियों के हरकत पर छापामारी कर रहे दो हजार से भी अधिक जवानों का मनोबल में वृद्धि हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button