Uncategorized

लातेहार : जनता दरबार में मुखिया पर शौचालय निर्माण की राशि निकालने का लगाया आरोप, अपर समाहर्ता ने दिये जांच के आदेश

Latehar : समारहणालय परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे ने विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्या को सुना और समस्या समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दरबार में श्री बागे ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए ग्रामीणों में जागरुकता जरूरी है. जनता दरबार में सदर प्रखंड के हेठपोचरा पंचायत के हुटार गांव निवासी रामवृक्ष खरवार ने आवेदन देकर बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मैंने शौचालय का निर्माण करवाया, लेकिन अबतक पैसा नहीं मिला. उसने बताया कि मुखिया के द्वारा सारा पैसा निकाल लिया गया है. लेकिन जब मांगने जाते हैं तो कहते हैं पैसा नहीं मिलेगा, जहां जाना है जाओ. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसी श्री बागे ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच का आदेश दिया. साथ ही दोषी पाये जाने पर मुखिया पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें- एचईसी में बनेंगे रूस के युद्धपोतों के पार्ट्स, उच्‍च स्‍तरीय टीम ने किया प्‍लांट का दौरा

कूप निर्माण एवं बकरी शेड निर्माण में अवैध राशि लेने का आरोप

गारू प्रखंड के महुआडाबर गांव निवासी बसंत कुमार सिंह ने रूद्र पंचायत के रोजगार सेवक पर कूप निर्माण एवं बकरी शेड निर्माण में अवैध पैसे लेने का आरोप लगाया. जिस पर एसी के द्वारा मामले की जांच करने के लिए गारू प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. वहीं जांच में दोषी पाये जाने पर रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, बांध निर्माण समेत दर्जनों मामले आये. सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये गये. मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक,प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक शिव यादव, अमीना उपस्थित थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

  1. 381204 589831Hey very nice blog!! Man .. Beautiful .. Remarkable .. I will bookmark your site and take the feeds alsoIm satisfied to seek out numerous valuable info here within the post, we need develop more techniques on this regard, thanks for sharing. 78435

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button