NEWSWING
Latehar, 17 October : लातेहार समाहरणालय सभागार में बीस सूत्री एवं जिला आपूर्ति गैस एजेंसी के बीच बैठक हुई. जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लातेहार जिला में वितरित गैस सिलिंडरों के बारे में चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि योजना के तहत लाताहार में 95135 गैंस सिलिंडरों का वितरण करना था. पर अब तक सिर्फ 26,000 गैस सिलिंडर बांटे गये हैं. जो लक्ष्य से बहुत पीछे है. गारु अध्यक्ष मंगल उरांव ने गैस चुल्हा आपूर्तिकर्ता के गुणवत्ता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आपूर्तिकर्ता जो गैस चुल्हा लोगों को दे रहा है वो गुणवत्तायुक्त नहीं है. इस बाद पर सूरज बेद ने बताया कि इस संबंध में सप्लायर से बात करके सरकार को पत्र लिखा जाएगा. वहीं इस योजना के तहत सभी लाभूकों को गैस सिलिंडर मिलने की बात बीस सूत्री के सदस्यों ने कही.




