News Wing
Ranchi, 17 October: दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में कक्षा पांच के विद्यार्थियों द्वारा, मंगलवार को इंट्राम्यूरल फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में कक्षा पांच-बी एवं कक्षा पांच-एफ के बीच रोमांचक मैच खेला गया. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिर्स्पद्धा देखने को मिली.
कक्षा पांच-एफ ने 4/1 की बढ़त से जीत दर्ज की
मैच के अंत में कक्षा पांच-एफ ने 4/1 की बढ़त से जीत दर्ज की. इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए यश अंश कारो को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
प्राचार्य डॉ राम सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी और कहा कि यह मैच खिलाड़ियों की निपुणता दिखाने और टीम वर्क का एक उम्दा उदाहरण है. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आनेवाले दिनों में उच्च सत्र में भी ऐसा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया.




