Uncategorized

लातेहारः उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में IRB के घायल जवान को लाया गया मेडिका, सर्च ऑपरेशन जारी

News Wing

Latehar, 16 October: बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस और उग्रवादियोंं के खिलाफ मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में इंडिया रिजर्व बटालियन का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान का नाम विकेश कुमार है. उनके सीने में गोली लगी है.

लातेहार के एसपी धनंजय सिंह ने घटना की पुष्टि

रविवार की देर रात से मुठभेड़ चलने और एक जवान के घायल होने की पुष्टि लातेहार के एसपी धनंजय सिंह ने की है. बालूमाथ थाना में पत्रकारोंं से बात करते हुए एसपी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुठभेड़ किस उग्रवादी संगठन के साथ हो रही है. उल्लेखनीय है कि बालूमाथ थाना क्षेत्र में भाकपा माअवादी, टीपीसी और जेजेएमपी उग्रवादी सक्रिय हैं.

रात 1.30 बजे रात से शुरु हुई थी मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक देर रात बालूमाथ पुलिस को सूचना मिली थी कि हुंडी ग्राम में टी एस पी सी के हथियारबंद उग्रवादी जमा है. इस सूचना पर रात के 1.00 बजे बालूमाथ थाना पुलिस की टीम हुंडी के लिए निकली. हुंडी पहुंचते ही उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी. जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गयी. सुबह के 5.30 बजे तक गोलियों की अवाज ग्रामीणों ने सुनी है.  

यह भी देखें: लातेहारः उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में IRB का जवान घायल, सीने में लगी गोली

घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया 

आज सोमवार की सुबह घायल जवान को मुठभेड़ स्थल से नजदीक थाना हेरहंज ले जाया गया है. जहां डॉक्टर सुरेश राम के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम इलाज में लगे हुए है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची के मेडिका अस्पताल लाया जा रहा है.

घटना की सुचना मिलते ही पहुंचे पलामू प्रक्षेत्र के डी. आई. जी. 

वही घटना कि सुचना मिलते ही पलामू प्रक्षेत्र के डी आई जी बिपुल शुक्ला हेरहंज पहुंचे जहां मिडिया को बताया कि टी एस पी सी के उग्रवादी के धर पकर के लिए सुरक्षा निकली थी जहां हुंडी ग्राम में घात लगाये उग्रवादियों ने हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि उग्रवादियों के विरुद्ध सर्च जारी है.

हेलीकॉप्टर में देरी क्यों हुई, पूरी तरह से दोषी है विभाग: नरेंद्र कुमार सिंह 

वहीं घटना कि सुचना पर रांची से आये झारखण्ड पुलिस मेस एसोसिएसन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर आने में देरी को लेकर बवाल कटा कहा कि जब रांची से वाहन के सहारे हम पहुंच गए तो हेलीकॉप्टरमें देरी क्यों हुई विभाग पूरी तरहा से दोषी है.

देखें वीडियो: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button