Uncategorized

ललित मोदी मामले पर चुप्पी तोड़ें प्रधानमंत्री : कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह ललित मोदी प्रकरण में नए आरोपों के बाद चुप्पी तोड़ें। बुधवार को लीक हुए दस्तावेजों से यह बात सामने आई है कि आईपीएल के पूर्व प्रमुख व मैच फिक्सर ललित मोदी ने सुषमा स्वराज के पति को नौकरी की पेशकश की थी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री का देश के प्रति कर्तव्य बनता है कि वह इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ें।”

सिंघवी ने कहा, “आप (प्रधानमंत्री) गहरी चुप्पी साधे हुए हैं। वे इस मामले पर बेशर्म बनने का प्रयास कर रहे हैं। हम मांग करते हैं कि चुप्पी तोड़नी चाहिए। यह स्थिति ऐसी है जहां पर आप जितना अधिक छिपाने का प्रयास करते हैं, उनता ही अधिक सच सामने आता जाता है।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने मंत्रियों के लिए नैतिकता के नए नियमों को अपना रही है।

सिंघवी ने कहा कि, “लंदन में रह रहे ललित मोदी द्वारा मामले से ध्यान भटकाने के लिए किया गया कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा।”

बुधवार को लीक हुए दस्तावेजों से पता चलता है कि ललित मोदी ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा उन्हें ब्रिटेन में यात्रा दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता करने के कुछ माह बाद सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल को नौकरी की पेशकश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button