Uncategorized

रेव पार्टी से 35 गिरफ्तार, कंडोम और अश्‍लील सीडी बरामद

हैदराबाद: हैदराबाद के उपनगर हयातनगर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मारकर 20 लड़कियों सहित 15 युवाओं को गिरफ्तार किया है। कुछ लड़के-लड़कियां वहां से भागने में कामयाब रहे। रंगा रेड्डी जिला पुलिस ने हयातनगर के पिगलीपुरम स्थित एक रिसार्ट पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने कुछ युवाओं को नशे में धुत नग्न और अर्द्धनग्न हालत में नाचते हुए भी पाया ।

पुलिस के अनुसार श्रीनिवास रेड्डी नाम के व्यक्ति की बर्थडे पार्टी में लड़कियों को हैदराबाद, मुंबई और बैंगलूरू से लाया गया था। पुलिस ने बताया कि जिने लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मुंबई और दिल्ली की कुछ काल गर्ल्‍स, कुछ स्थानीय फिल्म कलाकार और जाने माने लोगों के बेटे शामिल हैं।

पुलिस ने वहां से शराब, अश्लील सीडी, कंडोम, फल, फूल और कपड़े बरामद किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां से 15 कारों को भी जब्त किया गया है।

ऎसा माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बड़े कारोबारियों और नौकरशाहों के बच्चे भी शामिल हैं। मुंबई के एक शख्स ने इस रिसॉर्ट को लीज पर लिया था। पुलिस ने यह कार्रवाई हयातनगर के निवासियों के शिकायत पर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button