Uncategorized

रूस के साथ मिलकर IS के खिलाफ कार्रवाई करना चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ संयुक्त रूप से हवाई हमले करने के लिए तैयार हैं और इस संबंध में ट्रंप रजामंद हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर के हवाले से बताया, “मुझे लगता है कि हम किसी भी देश के साथ मिलकर आईएस का मुकाबला कर सकते हैं फिर चाहे वह रूस हो या कोई और। इस संबंध हमारे राष्ट्रीय हित समान है।”

ट्रंप प्रशासन का यह रुख पिछली सरकार से एकदम अलग है जिसने सिर्फ सीरिया में हवाई हमले करने के लिए रूस के साथ मिलकर काम किया था।

व्हाइट हाउस का यह बयान रूस के रक्षा मंत्री के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के दो जेट विमानों ने आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले संबंधी अभियान में हिस्सा लिया लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इन दावों को खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button