Uncategorized

‘जो लोग स्टैंडअप कॉमेडी करते हैं, वे दर्शकों की नब्ज पकड़ लेते हैं’

– रिचा स्टैंडअप कॉमेडी से जुड़ने को उत्साहित –
नई दिल्ली: अभिनेत्री रिचा चड्ढा यहां कुछ स्टैंडअप कॉमेडियनों के साथ कॉमेडी करने को उत्साहित हैं। रिचा ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है, लोगों को हंसाना बड़ा मुश्किल काम है। मगर ऐसा करके आप दर्शकों के दिल पर कब्जा कर सकते हैं। स्टैंडअप कॉमेडी ने हमेशा से मुझमें कौतूहल पैदा की है, क्योंकि इसके लिए ज्यादा रिहर्सल की जरूरत नहीं होती। जो लोग स्टैंडअप कॉमेडी करते हैं, वे दर्शकों की नब्ज पकड़ लेते हैं और उसी हिसाब से जोक या लाइन बनाते हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसा करना एक सराहनीय कार्य है। मैंने स्टैंडअप कॉमेडी में अतिथि के रूप में शामिल होने के विचार के लिए हां कर दी। मेरे लिए यह नया अनुभव होगा, जो अभिनय से बिल्कुल अलग होगा।”

कार्यक्रम के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button