News Wing
Ramgarh, 7 November: रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र के नयामोड़ के पास एक हाइवा ने यात्री बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए.
घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल है. जानकारी के मुताबिक पम्मी नाम की एक यात्री बस हजारीबाग से रांची आ रही थी इसी दौरान तेज गति से आ रही एक हाइवा गाड़ी ने पीछे से बस में टक्कर मार दी.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. साथ ही घायल सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.




