News Wing
Ranchi, 7 November: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रिम्स में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं. रिम्स प्रबंधन भी मरीजों के बेहतर इलाज में अपना हर संभव प्रयास करते हैं. डॉक्टरों की भी इच्छा होती है, कि इलाज के बाद मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जाएं. अस्पताल से मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद प्रबंधन द्वारा शहर में घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. जिसका लाभ मरीज कम कीमत चुका कर ले सकते हैं. एंबुलेंस की बुकिंग परिसर स्थित कार्यालय से की जा सकती है. वर्तमान समय में 5 रुपया प्रति किलोमीटर की दर पर मारुति वैन, 6 रुपया प्रति किलोमीटर की दर पर टाटा सूमो और 7 रुपया प्रति किलोमीटर की दर पर टेंपो ट्रेवल्स (2 स्ट्रेचर वाली बड़ी गाड़ी) उपलब्ध करायी जाती है.
रिम्स में 17 एम्बुलेंस उपलब्ध
कार्डियक एम्बुलेंस एसी: 4
बड़ी एम्बुलेंस प्लेन: 2
मारुति वैन एम्बुलेंस: 2
मारुति शव वाहन: 1
टाटा सूमो एम्बुलेंस: 1
मिनी बस: 3
मारुति वैन निदेशक कोषांग: 1
अम्बेसडर: 1
एसएक्स: 1
मारुति सियाज: 1
प्राइवेट एम्बुलेंस भी हैं उपलब्ध
रिम्स परिसर स्थित पार्किंग में दर्जनों की संख्या में प्राइवेट एंबुलेंस भी उपलब्ध हैं. मारुति वैन एम्बुलेंस 10 रुपया प्रति किलोमीटर, बोलेरो एम्बुलेंस 12 रुपया प्रति किलोमीटर और टवेरा एसी एम्बुलेंस 14 रुपया प्रति किलोमीटर की दर चुका कर इसका लाभ मरीज ले सकते हैं.
जिंदगी मिलेगी दोबारा संस्था की निशुल्क एंबुलेंस सेवा
जिंदगी मिलेगी दोबारा संस्था के द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है .इस सेवा का लाभ 100 किलोमीटर तक निशुल्क लिया जा सकता है.




