News Wing
Ranchi, 16 October: रांची विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर दिवाकर मिंज की नयी किताब मुंडा और उरांव जनजाति का धार्मिक इतिहास का लोकार्पण राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के द्वारा सोमवार को किया गया. किताब के माध्यम से उरांव एवं मुंडा जनजाति के सांस्कृतिक जीवन शौली का वर्णन किया गया है, साथ ही उनके इतिहास उद्भव एवं विकास पर लिखा गया है.
कुलपति समेत कई लोग थे कार्यक्रम में उपस्थित
बता दें कि झारखंड की मुख्य जनजातियों में से एक मुंडा एवं उरांव जनजाति है. किताब के लोकार्पण के दौरान आरयू के कुलपित, डॉ रमेश पांडेय, राज्यपाल के सचिव जयमुनी पी दश, प्रो डीएम हासदा, वीके सिंह, माया, देवराज आदि उपस्थित थे.




