NEWS WING
RANCHI, 28 NOVEMBER : नगर विकास और आवास विभाग की कंपनी रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन में दो स्वतंत्र निदेशक की बहाली होगी. इसमें एक महिला का होना अनिवार्य है. निदेशक की बहाली के लिए स्मार्ट सिटी के सीईओ यतिन सुमन ने आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं. 4 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा. वहीं इससे संबंधित सारी जानकारी स्मार्ट सिटी रांची की वेबसाइट पर दी गई है. इंडिपेंडेंट डायरेक्टर स्मार्ट सिटी बनाने, उसकी योजनाओं के चयन में अपनी भूमिका निभाएंगे.
बता दें कि रांची के धुर्वा में 655 एकड़ जमीन पर स्मार्ट सिटी का निर्माण किया जा रहा है. फिलहाल बाउंड्री वॉल का काम शुरू हो गया है.स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन में मैन पावर बढ़ाने के लिए विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी हो गया है और जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




