Uncategorized

बाल संरक्षण आयोग- आली की संयुक्त कार्यशाला में बाल संरक्षण कानूनों पर चर्चा

News Wing Ranchi, 28 November: उतरी छोटानागपुर एवं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 12 जिलों के डॉक्टरों के लिए राज्य बाल संरक्षण आयोग एवं आली के द्वारा संयुक्त रूप से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से पोक्सो 2012 व क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट-2013 पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत आली की झारखंड कार्यक्रम समन्वयक रेशमा ने की. कार्यशाला में मेडिकल के लीगल प्रावधानों पर चर्चा हुई. बताया गया कि कैसे लीगल प्रवाधानों की जानकारी से यौन उत्पीड़न के केस में सहयोग किया जा सकता है.

कार्यशाला में यह बात सामने आयी की 34 फीसदी विवाहित महिलाएं शारीरिक हिंसा सहती हैं. अकेले झारखण्ड में 6,518 महिला हिंसा के मामले दर्ज हुए हैं. वहीं 2012-13  में आये बदलाव मुख्य रूप से धारा 375 एवं पोक्सो में बलात्कार के परिभाषा पर चर्चा की गयी. यह भी बात सामने आयी कि महिला या बच्चों के साथ यदि कोई यौनिक हिंसा हुई है तो वह मात्र कोर्ट ही बता सकते हैं. कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, लखनऊ से आयी शुभांगी समेत कई लोग मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button