रांची : रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए झामुमो की ओर से महुआ मांझी ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को ही प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह वहीं निर्दलीय मुश्ताक कुरैशी ने भी नामांकन भरा।
हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए झाविमो की ओर से नवीन जयसवाल वहीं झामुमो की ओर से डाॅ जावेद अहमद ने नामांकन पत्र भरा।
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए आजसू के सुदेश कुमार महतो ने नामांकन पत्र भरा। सिल्ली से ही कांग्रेस के दिनेश प्रसाद साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
खिजरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस से सुंदरी तिर्की एवं एक अन्य उम्मीदवार फूलोमीना मुंडा ने नामांकन पत्र भरा।
कांके विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा से जीतु चरण राम, झामुमो से अशोक कुमार नाग एवं तृणमूल कांग्रेस से निरंजन कालीन्दी ने नामांकन भरा।




