Uncategorized

रांची: मेयर पद पर भाजपा की आशा और जेएमएम की वर्षा में कांटे की टक्कर, बीजेपी के संजीव विजयवर्गीय उपमहापौर की दौड़ में आगे

34 नगर निकाय चुनावों के लिए हो रही मतगणना के बीच सबकी नजर राजधानी रांची में मेयर-डिप्टी मेयर के मुकाबले पर है. यहां मेयर पद के लिए भाजपा की आशा लकड़ा और जेएमएम की वर्षा गाड़ी के बीच कांटे की टक्कर जारी है. हालांकि छठे राउंड के बाद आशा लकड़ा भारी अंतर से आगे बढ़ रही हैं. अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम की वर्षा लकड़ा से 24हजार वोटों से आगे चल रही हैं. वही पहले राउंड में पिछड़े भाजपा के उपमहापौर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय भी आगे चल रहे हैं.

– छठे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की आशा लकड़ा, जेएमएम की वर्षा गाड़ी से 24 हजार मतों से आगे चल रही हैं. छठे राउंड में उन्हें 18964 वोट मिले, जबकि वर्षा गाड़ी को 11719. कुल मतों को देखें तो आशा लकड़ा को 1,08688 वही वर्षा गाड़ी को 84727 वोट मिले है. 

– पांचवें  राउंड में  आशा लकड़ा को 19887 वोट मिले, जबकि वर्षा गाड़ी को 11947 मत, और पांचवे राउंड की गिनती के बाद
भाजपा प्रत्याशी  को कुल 89724 वोट मिले, वही जेएमएम की वर्षा गाड़ी को 72937 वोट मिले हैं.

– दूसरे राउंड में बीजेपी की आशा लकड़ा ने वापसी करते हुए बढ़त बनाई है, वो जेएमएम की वर्षा लकड़ा से आगे  निकली हैं.  दूसरे राउंड में वर्षा  गाड़ी को 15395,आशा लकड़ा को 17309, कुसुम 4069,अजय  तिर्की 2533,शिवा कच्छप को 2201 वोट मिले जबकि नोटा  में 1262 वोट पड़े. हालांकि दोनों राउंड मिलाकर अभी  भी वर्षा गाड़ी  बीजेपी सेआगे है.

–पहले राउंड में आशा लकड़ा  पीछे थी, जबकि जेएमएम की वर्षा गाड़ी आगे चल रही हैं. पहले राउंड में बीजेपी की आशा लकड़ा को  14399 वोट मिले जबकि  जेएमएम प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को  18722 मत मिले वही आजसू की कुसुम  रंजीत सिंह मुंडा को 3-47 वोट मिले है, पहले राउंड में  1512 वोट नोटा पर भी लगे हैं.

– वही डिप्टी मेयर की सीट पर  जेएमएम आगे  है,  झामुमो के अशरफ खान  को पहले राउंड में 10460 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के संजीव विजयवर्गीय को 9163 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के राजेश गुप्ता को 7736 वोट प्राप्त  हुए हैं. लेकिन तीसरे और चौथे राउंड में बीजेपी के संजीव विजयवर्गीय ने रेस में फिर से वापसी करते हुए बढ़त बनायी है. संजीव विजयवर्गीय को 44576 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के राजेश गुप्ता  को 31047 वोट मिले, वही  जेएमएम के अशराफ खान को 30080 और आजसू के मुनचुन राय को 18118 वोट मिले हैं.

-फुसरो  में 1765 वोट से कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह अध्यक्ष  पद पर जीत हासिल की है .कांग्रेस को  कुल 7505 वोट मिले. निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह दूसरे नंबर पर 5740 वोट लाकर रही. तीसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी जगरनाथ राम रहे. जगन्नाथ को 5118 वोट मिले हैं. 

-खूंटी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है. अध्यक्ष पद पर जीतेन्द्र पाहन और उपाध्यक्ष पद पर राखी कच्छप ने जीत दर्ज की है.

–पाकुड़ में अध्यक्ष पद की बीजेपी दावेदार सांपा साहा ने 7914 मतों से जीत दर्ज की है, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मीराल प्रवीण को 2695 मतों से पराजय दिलाई. वही उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के ही सुनील सिन्हा, आजसू के आलोक जॉय पॉल से 758 वोटों से आगे चल रहे हैं.

-लातेहार में अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा हुआ है. यहां सीतामणी तिर्की ने जीत दर्ज की है. जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी नवीन कुमार सिन्हा 1247 मतो से विजयी हुए हैं.

-घाटशिला में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा ने जीती हासिल की है.

-चतरा में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गुंजा देवी व उपाध्यक्ष पद पर जेवीएम के सुदेश कुमार जीते.

– धनबाद के चिरकुंडा से बीजेपी प्रत्याशी डब्लू बाउरी  ने एकबार फिर जीत दर्ज की है.

– गढ़वा के नगर उंटारी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा  की उम्मीदवार विजया लक्ष्मी विजयी हुईं हैं. जबकि उपाध्यक्ष की सीट निर्दलीय उम्मीदवार लता देवी की झोली में गयी है.

– सिमडेगा से कांग्रेस की पुष्पा कुल्लू ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की हैं.

– लोहरदगा से कांग्रेस नेता सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत  ने नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है.

– कोडरमा के डोमचांच नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आजसू उम्मीदवार राजकुमार मेहता जीते.

–गुमला नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के दीपनारायण उरांव विजय हुए, वही उपाध्यक्ष पद पर जेएमएम के कलीम अख्तर को जीत मिली है.

-गिरिडीह नगर निगम में मेयर और उपमेयर पद पर भाजपा की जीत हुई है. बीजेपी के सुनील पासवान ने मेयर पद पर जीत हासिल की, जबकि डिप्टीमेयर के पर प्रकाश सेठ ने कब्जा किया है.

– बुंडू में अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेश उंराव ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आजसू के सुनील जायसवाल विजयी रहें.

– दुमका में अध्यक्ष पद निर्दलीय कैंडिडेट श्वेता झा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के अमित कुमार उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहें.

-गोड्डा में अध्यक्ष पर निर्दलीय प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार मंडल ने जीत दर्ज की है.

– जामताड़ा में अध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल प्रसाद गुप्ता विजयी रहें, वही उपाध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में गया, शांति देवी  विजयी रहीं.

– देवघर के मधुपुर से  जेएमएम के ललिता मुर्मू विजयी रहीं.

– चाईबासा से जेएमएम के मिथलेश कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की है. 

रांची नगर निगम में इन मेयर प्रत्याशी के बीच हैं मुकाबला

आशा लकड़ा- बीजेपी
कुसुम रंजीता सिंह मुंडा-आजसू
वर्षा गाड़ी-जेएमएम
शिवा कच्छप-जेवीएम
अजय तिर्की-निर्दलीय

डिप्टी मेयर के लिए इनके बीच हैं टक्कर
अफरोज आलम-आरजेडी
अशरफ खान-झामुमो
आजम अहमद-बीएसपी
उत्तम कुमार यादव-जेवीएम
भवन सिंह-सीपीआई (एम)
मुनचुन राय-आजसू
राजेश कुमार गुप्ता-कांग्रेस
संजय कुमार पांडेय-टीएमसी 
संजीव विजयवर्गीय-बीजेपी
अमरेंद्र कुमार- झारखंड जनक्रांति मोर्चा (गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल) 
अजीत लकड़ा-निर्दलीय
इसरार उर्फ छाेटू खान-निर्दलीय
गोपाल महतो-निर्दलीय
निरंजना हेरेंज टोप्पो-निर्दलीय
प्रवीण कुमार झा-निर्दलीय
प्रेम कुमार सिंह-निर्दलीय
रानी कुमारी-निर्दलीय
लखपति कुमार साव-निर्दलीय
साहिद-निर्दलीय

गौरतलब है कि झारखंड में 34 नगर निकाय चुनाव की मतगणना सुरक्षा के भारी इंतजाम के बीच जारी है. गौरतलब है कि सूबे में पहली बार दलीय आधार पर हुए निकाय चुनाव के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि ये रिजल्ट 2019 के रण से पहले सभी दलों को उनकी सियासी ताकत का एहसास करा देगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button