
Ranchi : राज्य में पिछले कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है. इसकी वजह से दिन के दस बजे से पहले और शाम के सात बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ होता है. राज्य के कई हिस्सों में कोहरे की गहरी चादर के कारण क्षेत्र में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है. वहीं राजधानी रांची में भी पिछले कुछ दिनों में पारा लुढ़का है. रांची में शुक्रवार को दिन की शुरुआत कोहरे और सर्दी के साथ हुई. जहां न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि दोपहर में धूप खिलने से पारा 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम का मिजाज और बढ़ती ठंड को देखते हुये जिला प्रशासन ने सकूलों के समय सारणी में बदलाव किये हैं. साथ ही एक से लेकर पांचवी कक्षा तक के स्कूलों की छुटटी करने का आदेश दिया है. कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह दस बजे से करने का निदेर्श दिया है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में भी किसान बेहाल, आत्महत्या करने की प्रवृति हो रही हावी
आठ जनवरी तक स्थगित रहेगी कक्षाएं
बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी निजी, गैर सरकारी और सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं. नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं आठ जनवरी तक स्थगित रहेंगी. कक्षा 6 से उपर की कक्षाएं 6 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेंगी. नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं भी 9 जनवरी से 15 जनवरी तक सुबह 10 बजे से चलेंगी. 16 जनवरी से अगले आदेश जारी होने तक सभी स्कूलों की कक्षाएं सुबह 9 बजे से चलेंगी. आदेश में ये स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूलों को इसका पालन करना है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




