Uncategorized

रांची नगर निगम का 11.71 अरब रुपये का बजट पेश, स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा जायेगा

Ranchi : नगर निगम ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 11.71 अरब रुपये का बजट पेश किया. बजट प्रस्तुत करने से पहले निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. बजट को अब सरकार से स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. इससे पहले बजट को लेकर चर्चा की गयी. इसमें पानी, पार्क का सौंदर्यीकरण समेत अन्य डेवलपमेंट कार्य पर जोर दिया गया. बजट में नगर निगम को अपने स्त्रोत से कुल 145 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा. इसके मुकाबले 123 करोड़ रुपए खर्च होगा. वित्तीय वर्ष 2017-18 में निगम का अपने स्त्रोत से कुल राजस्व 117 करोड़ और व्यय 87 करोड़ रुपए था. कुल 27 करोड़ का अतिरिक्त बजट था. नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में अपने स्त्रोत से होने वाली आय को बढ़ाया है. बैठक में मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 

इसे भी पढ़ेंः राज्य में रद्द किये गये राशन कार्ड का सचः सरकार का दावा 11लाख 64 हजार फर्जी राशन कार्ड किये गये रद्द, 225 करोड़ की हुई बचत !

 निगम को सालाना  होगा 20 करोड़  का फायदा

 नये वित्तीय वर्ष में शहर में नयी पार्किंग पॉलिसी लागू की जायेगी. नयी पॉलिसी लागू होने से निगम की सालाना आय करीब 20 करोड़ रुपए बढ़ेगी. इसके अलावा होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, वाटर यूजर चार्ज और सफाई यूजर चार्ज सभी वार्ड से लिया जाएगा। पिछले वर्ष जिन घरों का असेस्मेंट कर नया टैक्स लिया गया है। उन घरों की जांच चल रही है। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं बनाने, आवासीय भवन का व्यवसायिक प्रयोग करने वालों से अधिक टैक्स वसूला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें : IMPACT: झारखंड के पहले चारा घोटाला में गव्य निदेशालय के अफसरों व सप्लायर पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

वार्ड के विकास के लिए 10.60 करोड़

सभी वार्ड के विकास के लिए 10.60 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. अलावा 112 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनायी जायेगी. 55.55 करोड़ की लागत से शहर के गली-मुहल्लों में नाली का निर्माण होगा.  22 करोड़ रुपये में वेंडिंग दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जायेंगे. जबकि 30.78 करोड़ रुपए सार्वजनिक शौचालय और व्यक्तिगत शौचालय बनाने पर खर्च होगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button