NEWS WING
RANCHI, 23 NOVEMBER : झारखंड छात्र संघ ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के झारखंडी विरोधी नीति और संबंधित विभागों के त्रुटिपूर्ण नियमावली के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर नारेबाजी की. इसके अलावा राज्य में अलग-अलग पदों पर हो रही नियुक्तियों और दूसरे राज्य के लोगों को बहाल करने के विरोध में कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का पुतला दहन किया.
स्थानीय नीति का लाभ झारखंड को नहीं मिल पा रहा – छात्रसंघ अध्यक्ष
वहीं झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने बताया कि राज्य में लागू स्थानीय नीति का लाभ झारखंड को नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से झारखंड के पिछड़े और सामान्य वर्ग के छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी वजह से उनकी मांग है कि सरकार की नीतियों में बदलाव कर दूसरे राज्य के छात्रों के लिए 5% पद सुरक्षित रखें.




