
Ranchi : रांची शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए कांटाटोली फ्लाईओवर पर काम शुरू हो चुका है. इसके लिए पहले चरण के लिए कांटाटोली फ्लाईओवर बनने के बाद जरूरी रूटों पर वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक रास्तों से बरकरार रखने के उपायों पर काम किया जा रहा है. रांची नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर सब्जी बाजार को हटाकर ट्रैफिक फ्री करना इसी का एक हिस्सा है. जब कांटाटोली फ्लाईओवर का काम शुरू हो जायेगा तो वहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रहेगी, लालपुर कोकर के रास्ते से ही सभी तरह की गाडियां चलेंगी.
इसे भी पढ़ें- सरकारी दौरा या पीए अंजन की शादी में किराए के विमान से असम गए थे सीएम रघुवर दास !
रूट में पड़ने वाले सभी पाईप लाईन, बिजली के खंभों को किया जा रहा शिफ्ट
रांची नगर निगम के नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी ने बताता कि कांटाटोली फ्लाईओवर में काम शुरू करने के पहले सभी तरह की तैयारियां पूरी की जा रही हैं. उस रूट पर पड़ने वाले पानी के पाईप लाइन, बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि काम होने पर लोगों की बेसिक सुविधायें प्रभावित नहीं हो सके. इसके लिए संबंधित विभागों से मदद ली जा रही है और इस पर काम शुरू हो गया है.
1.25 किलोमीटर होगी कांटाटोली फ्लाईओवर की लंबाई
कांटाटोली फ्लाईओवर का डीपीआर मेकॉन ने तैयार किया है. कांटाटोली फ्लाई ओवर की कुल लंबाई करीब 1.25 किलोमीटर और चौड़ाई करीब 80-82 फीट होगी. इसके लिए रैंप कांटाटोली और कोकर चौक के बीच स्थित मंगल टावर से शुरू होगा, जो खादगढ़ा बस स्टैंड के गेट के पास खत्म होगा. इससे खादगढ़ा बस स्टैंड का मेन गेट बंद हो सकता है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





324845 222492whoa, this is a actually great piece of details. I read about something like this before, this is impressively wonderful stuff. 98556