National

रायगढ़ बिल्डिंग हादसाः एक शख्स की मौत, कई लोगों के मलबे में अब भी दबे होने की आशंका

राहत और बचाव कार्य अब भी जारी

Mumbai: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार शाम को पांच मंजिला आवासीय इमारत ढहने से एक शख्स की जान चली गयी है. वहीं कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है. राहत और बचाव कार्य फिलहाल जारी है. इस पांच मंजिला इमारत में 41 फ्लैट थे, जिनमें 80 लोग रहते थे. हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक 60 लोग सुरक्षित हैं.

इसे भी पढ़ेंःबिहार में Corona के 1227 नये केस, सवा लाख के करीब संक्रमितों की संख्या

एक की मौत, कई के दबे होने की आशंका

बहुमंजिला इमारत गिरने के हादसे के एक दिन बाद भी बचावकर्मियों ने मलबे में जीवितों की तलाश जारी रखी है. वहीं पुलिस ने कहा कि 19 लोग अब भी लापता हैं. रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ को बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और 19 लोग अब भी लापता हैं. उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर गिरने से चोटिल हुए एक शख्स की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी.

एसपी पारस्कर ने बताया कि, ‘ जिस व्यक्ति की मौत हुई वह इस इमारत में नहीं रहता था, लेकिन जिस समय यह गिरी तब वहां पास से निकल रहा था और उसे पत्थर लगा. उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.’

इधर हादसे को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने चिंता जताई है. वहीं गृहमंत्री ने इस हादसे पर चिंता जताते हुए मलबे में फंसे लोगों के लिए प्रार्थना की.
इसे भी पढ़ेंः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

राहत और बचाव कार्य जारी

राज्य आपदा प्रबंधन इकाई के मंत्रालय राज्य नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि महाड तहसील के काजलपुरा में ‘तारक गार्डन’ इमारत सोमवार देर शाम करीब सात बजे ढह गयी.

अधिकारी ने बताया कि इमारत में करीब 41फ्लैट थे. उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों को महाड के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जगह मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है. बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर काम कर रही है. बता दें कि ये इमारत 10 साल पहले ही बनी थी, अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः जामताड़ा में कोरोना के 16 नए मामले, सभी को कोविड-19 अस्पताल में किया गया शिफ्ट

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button