News Wing Ranchi, 23 November: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्थानीय महिलाएं शराब की बोतलें ले कर पहुंच गयीं और थाना परिसर के अंदर ही शराब की बोतलों को तोड़कर विरोध जताया. दरअसल सिरमटोली में देसी शराब का दुकान खोला गया है. महिलाओं ने इसका विरोध पहले भी किया था, महिलाओं के विरोध के बाद संचालक ने थाना में लिखित आश्वासन दिया था कि वह 15 दिनों के भीतर अपनी दुकान हटा लेगा, लेकिन 15 दिन बाद भी जब दुकान नहीं हटी तब आक्रोशित महिलाओं ने थाना में पहुंचकर शराब की बोतलों को तोड़कर प्रदर्शन किया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




