BiharCrime NewsJharkhandRanchi

इंडिगो स्टेशन मैनेजर हत्याकांड के दो फरार आरोपियों की खोज में रांची पहुंची पटना पुलिस की टीम

Ranchi: बिहार की राजधानी पटना के चर्चित रूपेश हत्याकांड के मुख्य आरोपित ऋतुराज को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस उन दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है जो रूपेश की हत्या में शामिल थे.
पटना पुलिस ने हत्याकांड की और जानकारी के लिए ऋतुराज को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. ऋतुराज ने पटना पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि उसके दो सहयोगी रांची के आस-पास हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, लक्ष्मी नारायण की मूर्ति सहित दो लाख के जेवरात लेकर हुए फरार

इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड के आरोपी ऋतुराज ने पटना पुलिस के समक्ष बताया कि उसके दो अन्य साथी घटना के बाद रांची के मैक्लुस्कीगंज भागने की बात कह रहे थे, जिसके बाद पटना पुलिस की एक टीम रांची में कैंप कर रही है और मैकलुस्कीगंज में छापेमारी भी की है.

इसे भी पढ़ें :अब नहीं काटने पड़ेंगे RMC के चक्कर, ई-ऑफिस शुरू होते ही सुविधायें लेने में होगी आसानी

पटना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऋतुराज की निशानदेही पर पुलिस की छापेमारी जारी है. इस घटना में शामिल बाकी के आरोपितों को पकड़ने की कोशिश में पुलिस टीम जुटी है और रांची के मैकलुस्कीगंज और आस पास के इलाकों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button