Uncategorized

रांचीः डोरण्डा काली मंदिर में मनाया गया वार्षिकोत्सव

NEWSWING

Ranchi,  20 October : डोरंडा के काली मंदिर रोड स्थित न्यू काली पूजा समिति के पूजा प्रांगन में वार्षिक उत्सव मनाया गया. समारोह का उद्घाटन पुरोहितों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को किया. इस अवसर सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय, प्रथम विधि मंत्री झारखण्ड रामजी लाल सारदा, विधायक नवीन जयसवाल एवम अन्य गणमान्य लोग उपस्तिथ थे. मौके पर  सांसद ने कहा कि काली पूजा के लिए डोरंडा पूरे झारखण्ड में मसहूर है. उन्होंने कहा कि समिति के लोगों ने अच्छा प्रयास किया है. सांसद ने मां काली से रांची और राज्य वासियों के विकास की कामना की.

हर वर्ष बढ़ रही पूजा की भव्यता

सुबोध कान्त सहाय ने कहा कि दशहरे के बाद बहुत कम समय काली पूजा की तैयारी के लिए मिलता है. इसके बाबजूद समिति के लोगों के अथक प्रयास से इतने भव्य पूजा का आयोजन संभव हो पाता है. वहीं, विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि हटिया विधानसभा के विधायक होने के नाते उनके लिए फक्र की बात है कि उनके क्षेत्र मे इस तरह का आयोजन किया जाता है. रामजी लाल सारदा ने कहा कि वर्षों से वो पूजा देखते आ रहे हैं और हर वर्ष पूजा की भव्यता बढ़ते जा रही है, जो की सराहनीय है.

ये थे उपस्थित

मौके पर डोरंडा महावीर मंडल से संजय पोद्दार, पप्पू वर्मा, राकेश पाल, गौरी शंकर, अजय गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं महोत्सव को सफल बनाने मे समिति के संरक्षक मोनू घोस, टापू घोष, विनय सिन्हा दीपू, नवरतन बाली, संजय घोष, सुनील महतो, अध्यक्ष शम्भू गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू दास, मिठू घोष, बापी घोष, राकेश झा, सजोल घोष, विकल घोष, संतोष सिंह, राजू दास, मंत्री अजय घोष, सह-मंत्री बाबु सोना, बिट्टू घोष, राहुल घोष, नितेश गुप्ता, कोषाध्क्ष मनोज मालाकार, विक्की घोष, सौरभ, प्रचार मंत्री अमित गुप्ता, पूजा प्रभारी बाबु घोष, अनूप बर्मन, दुलाल मारिक, बबलू शाह, बाबूलाल गुप्ता, भोग प्रभारी अशोक कुमार बर्मन ने अहम भूमिका निभाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button