NEWSWING
Ranchi, 22 October : भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी. सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की जायेगी. छठ पूजा का आयोजन होता है जहां भी, वहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. लोगों के सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होती है.
घाटों पर पुलिस पिकेट बनाने की मांग
पूजा समिति के लोगों ने छठ घाटों पर पुलिस पिकेट बनाने की मांग की है. एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने छठ पर्व को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश दिये. सभी घाटों पर हादसे से बचाव के लिए रबर ट्यूब और रस्सी से घेराव किया जायेगा. लोगों की भीड़ को नियंत्रण के लिए वॉलेंटियर को भी लगाया जायेगा. घाटों पर लाइट की व्यवस्था भी अच्छी तरह से की जायेगी, ताकि लोगों को खासकर व्रती को किसी तरह की परेशानी ना हो. राजधानी में प्रवेश करने वाले मार्ग तक कुल नौ ड्रॉप गेट लगाये गये है.





500340 974351Hi. Cool post. Theres an issue along with your web site in chrome, and you could want to test this The browser could be the marketplace chief and a very good element of folks will omit your excellent writing because of this issue. 707851