Uncategorized

रजनीकांत के साथ गठबंधन पर बोलें कमल- विचार करना होगा कि क्या हमें गठबंधन की जरूरत है!

Chennai : जल्द ही राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार तमिलनाडु के अग्रणी अभिनेता कमल हासन ने कहा कि उन्हें और सुपरस्टार रजनीकांत को इस पर विचार करना होगा कि चुनाव का सामना करने लिए क्या उन दोनों को साथ आने और गठबंधन करने की जरूरत है. हासन ने कहा कि उन दोनों से अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या वे साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह रजनीकांत के नजरिए का समर्थन करेंगे. तमिल पत्रिका ‘आनंदा विकटन’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ में उन्होंने कहा कि रजनी सर ने इस सवाल पर कहा था कि समय ही इसका जवाब देगा और मैं इस विचार का समर्थन करता हूं.

इसे भी पढ़ें: सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाओं को भी मिलेगी 26 हफ्तों की मैटरनिटी लीव

21 फरवरी से राजनीतिक दौरा शुरू करेंगे हासन

 हासन अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करने वाले हैं और 21 फरवरी से राजनीतिक दौरा शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि उन दोनों को पहले संबंधित राजनीतिक दलों की औपचारिक घोषणा करनी है. उन्होंने कहा कि इसके बाद नीतियां बनायी जाएगी और यह देखा जाएगा कि क्या इस पर विचार किया जाए. उन्होंने कहा कि इसलिए, यह फैसला अभी नहीं लिया जा सकता. साथ ही, जरूरी होने पर हम दोनों को इस पर विचार करने की जरूरत होगी.  इसके अलावा, हासन ने कहा कि रजनीकांत के साथ समझौता करने का सवाल फिल्म के लिए कलाकार चुनने की तरह नहीं है क्योंकि दोनों अलग-अलग चीजें है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button