Uncategorized

यूपी:शादी समारोह से उठाकर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Shahjahanpur: यूपी में महिलाओं और बच्ची के खिलाफ अपराध में कमी नहीं आ रही. ताजा मामला शाहजहांपुर जिले का है. जहां शादी समारोह से उठाकर एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वही पुलिस ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ेंःउन्नाव गैंगरेप केस में बीजेपी विधायक सेंगर पर आरोप सहीः सीबीआई

शुक्रवार रात दिया घटना को अंजाम

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुमित शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार रात को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर उसकी चचेरी बहन की बारात आई थी. घर वालों ने रात 12 बजे सभी बच्चों को एक जगह सुला दिया. उन्होंने बताया कि इसी बीच कोई व्यक्ति सो रहे बच्चों में से पीड़िता को उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया. घटना के दौरान बच्ची जब बेहोश हो गयी तो आरोपी उसे वापस घर के बाहर लिटा कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

2 Comments

  1. 384827 47683Jeden Tag stellt man sich die Frage Was Koche Ich Heute?! Zerbrechen Sie sich nicht den Kopf, besuchen Sie uns am besten direkt auf unserer Webseite uns lassen Sie sich inspirieren 552995

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button