
Chatra: जिले की प्रतापपुर थाना पुलिस हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि मंझगांवा गांव निवासी गुड्डू भारती अपने घर में देसी कट्टा और गोली रखे हुए है. इसी पर त्वरित कार्यवाई करते हुए थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उसके घर में छापेमारी की गई. सर्च अभियान के दौरान उसके घर से कट्टा व 2 गोली बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को मंडल कारा चतरा भेज दिया गया है. छापेमारी दल में पुअनि सत्यवान कुम्भकार , एएसआई नरेंद्र प्रसाद मेहता व सशत्र बल के जवान शामिल थे.




