
New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. एक दिन में संक्रमण के 72 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना केस 67 लाख से अधिक हो गये हैं. जबकि 986 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,04,555 हो गई. देश में महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है.
इसे भी पढ़ेंः हाथरस केस की जांच कर रही एसआइटी को मिला 10 दिन का एक्सटेंशन
देश में 67 लाख से ज्यादा संक्रमित
कोरोना वायरस संक्रमण के 72,049 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 67,57,131 हो गई. जिनमें से 57,44,693 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर 85.02 हो गई.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,57,131 हो गई, जबकि 986 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,04,555 हो गई.
कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 फीसदी है.
आंकड़ों के अनुसार, देश में 9,07,883 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 13.44 फीसदी है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार छह अक्टूबर तक 8,22,71,654 नमूनों की जांच हुई है और इनमें से मंगलवार को 11,99,857 नमूनों की जांच हुई.
इसे भी पढ़ेंः अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की व्हाइट हाउस के डॉक्टर्स ने की जांच, नहीं मिले कोरोना के लक्षण
सिक्किम में कोविड-19 के 26 नए मामले आए
सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कारण तीन और मौतें हुई हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्वी सिक्किम में 22 नए मामले सामने आए, जबकि दक्षिण सिक्किम में चार लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया.
वर्तमान में राज्य में 580 मरीजों का इलाज चल रहा है. अब तक 2,506 मरीज ठीक हो चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मरने वालों में एक डॉक्टर भी थे. उन्होंने बताया कि नवीनतम मृत्यु के साथ राज्य में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 49 हो गई. स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सिक्किम में अब तक कोविड-19 के 3,135 मामले सामने आए. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 51,741 नमूनों की जांच की गई है.
इसे भी पढ़ेंः 847 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 मौतें, राज्य में टोटल 88873 पॉजिटिव केस




