News Wing
Ranchi, 24 August: लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से जुड़े 4 मामलो में रांची सीबीआई कोर्ट के समक्ष पेश हुए. पेशी के बाद कोर्ट परिसर से निकलने के बाद लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मौलिक अधिकारों पर आए जजमेंट का स्वागत किया.
इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सृजन घोटाला और बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा.
लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि बिहार सरकार बाढ़ मामले में पूरी तरह फेल कर गयी है, वहीं सृजन घोटाले को नीतीश सरकार दबाने की साजिश कर रहे हैं. सृजन घोटाले में दोषी रहने के बावजूद भी नीतीश कुमार और सुशील मोदी गद्दी पर जमे हुए हैं. उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की लापरवाही से बिहार में बाढ़ आयी हुई है. लोगों तक राहत नहीं पहुंची है. मरनेवालों की संख्या छिपायी जा रही है.
कोर्ट की सुनवाई को लेकर रांची आए लालू प्रसाद ने देश में सरकार व्यवस्था किस तरह से फेल हो रही और आगामी 27 अगस्त को अपने हो रहे रैली को लेकर क्या कुछ कहा है देखें-
https://goo.gl/Eh3B5N




