Uncategorized

मैडम का मरा कुत्ता नहीं फेंका तो रोक दिया वेतन, ड्राइवर ने लगाया सीडीपीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप

News Wing Jamtara, 16 October: जामताड़ा की सीडीपीओ सह समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव के ड्राइवर मानसीक मरांडी ने सीडीपीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. ड्राइवर का आरोप है कि मैडम के घर का कुत्ता 03 मई 2017 को मर गया था. सीडीपीओ ने उसे बुलाकर कुत्ते को फेंकने को कहा, लेकिन उसने कुत्ते को फेंकने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद से सीडीपीओ लगातार उसे प्रताड़ित करने लगी. कई बार उसे धमकी दी गयी. सीडीपीओ ने कहा कि देखती हूं तुम वेतन कैसे लेते हो.

जनसंवाद में भी लगाया गुहार

वकाया वेतन के भुगतान के लिए ड्राइव ने जनसंवाद में भी गुहार लगाया है. 20 सितंबर को उसने जनसंवाद में आवेदन दिया था, लेकिन अबतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. ड्राइवर ने यह भी आरोप लगाया है कि सीडीपीओ के द्वारा जो मारूती चलाया जा रहा है उसका कोई कागजात नहीं है.

फालतू बातों का जवाब नहीं देतीः सीडीपीओ

सीडीपीओ सह समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी फालतू बातों का वह जवाब नहीं देती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button