Uncategorized

बुढ़मू: पोस्टर कांड में शामिल तीन उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Wing

Ranchi, 16 October: टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में साटे गए पोस्टर कांड में शामिल तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुढ़मू पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों उग्रवादियों को आज जेल भेज दिया.

सभी उग्रवादी उमेडण्डा गांव के ही

तीनों को बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडण्डा गांव से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महावीर नाइक, दूसरा विजय साहू, जबकि तीसरा उग्रवादी सूरज साहू है. ये सभी उग्रवादी उमेडण्डा गांव के ही रहने वाले हैं.

तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया

पुलिस के समक्ष दिये अपने बयान में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उन्होंने 11 अक्टूबर को टीएसपीसी का पोस्टर चिपकने में अपनी संलिप्ता स्वीकरते हुए बताया कि वे कई उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. पुलिस को दिये बयान में उन्होंने कहा कि तीनों पिछले पांच सालों से टीएसपीसी संगठन से जुड़े हुए हैं और संगठन के लिये काम कर रहे थे.

कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला था महावीर नाइक

वहीं गिरफ्तार महावीर नाइक भी काफी लंबें समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है. इसके पूर्व वह कई उग्रवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेल की सजा भी काट चुका है. कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर निकला था. थानाप्रभारी राकेश रंजन सिंह के कुशल नेतृत्व में इन तीनों उग्रवादियों की गिरफ्तारी की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button