News Wing
Mexico, 28 September: मैक्सिको के उत्तरी सीमावर्ती राज्य चिहुआहुआ में नशा मुक्ति केंद्र में बंदूकधारियों के हमले में 15 लोगों की मौत हो गई. प्रशासन का मानना है कि यह घटना नशा करने वाले गिरोहों के बीच झगड़े का नतीजा है.
चिहुआहुआ राज्य के अभियोजक कार्यालय ने कहा कि शुरुआती जांच में यह साबित हुआ है कि यह हमला नशीली दवाओं के वितरण और दो गिरोहों के बीच झगड़े से संबंधित है. अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता कार्लोस हुएर्टा ने मिलेनियो टेलीविजन समाचार चैनल को बताया कि शुरुआत में मौत का आंकड़ा 14 था लेकिन बाद में एक और घायल की मौत हो गई.
नशीली दवाओं का वितरण करने वाले लोग अक्सर नशा मुक्ति केंद्रों का गलत फायदा उठाते हैं.
हुएर्टा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि मंगलवार को चार बंदूकधारियों ने हमला किया और केंद्र के कुछ लोग इनमें से एक गिरोह के सदस्य हो सकते हैं.





39619 375644There is noticeably lots of funds to comprehend this. I suppose you created specific good points in functions also. 428622