JharkhandRamgarh

रामगढ़ : रक्तदान एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया उद्घाटन

Ramgarh : आजसू सेवा सहायतार्थ रामगढ़ के द्वारा आजसू पार्टी जिला कार्यालय में निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

जिसमें मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं रामगढ़ विधानसभा समाज सेवी सुनीता मौजूद रहीं. इसके साथ ही सिविल सर्जन डॉ गीता सिन्हा मानकी, डॉ रेनू कुमारी, देवेश राज मंगलम एवं थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह उपस्थित हुए.

मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि आजसू सेवा सहायतार्थ रामगढ़ के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिससे लोगों को मदद मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में भी मरीज फर्श पर इलाज कराने को हैं मजबूर

सर्वप्रथम ब्लड डोनेशन रक्तदान करने वालों में थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह, देवेश राज मंगलम, नीरज पाठक, अर्चना महतो समेत कई लोगों को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं समाजसेवी सुनीता चौधरी के द्वारा बुके एवं पौधा देकर प्रोत्साहित किया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमल बुधिया जी, अर्चना महतो जी, महेंद्र मोदी जी, विजय साहू, चंद्र महतो, संजय बनारसी, हरि रत्नम साहू, लालू शर्मा धर्मेंद्र साहू भोपाली, संजीव रावत, अरुण महतो, दिनेश सिंह, दीपक साहू, नीरज मंडल, प्रभात अग्रवाल, मुमताज मंसूरी, उत्तम पासवान, जितेंद्र साहू, संदीप महतो, आराधना देवी, आशा देवी समेत कई लोग उपस्थीत रहीं.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में कोरोना के 49 और ब्लैक फंगस के 22 मरीज, दो लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button