News Wing
Ranchi, 02 October : 03 अक्टूबर को मुहर्रम की जुलूस के मद्देनजर रांची पुलिस ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर नया रूट चार्ट और समय जारी किया है. इसके मुताबिक कल सुबह 06 बजे से रात के 10 बजे तक राजधानी की चिन्हित सड़कों पर भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा.
यह सूचना ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने दी है.
03 अक्टूबर के लिए नो एंट्री जोन (सुबह 06 से रात 10 बजे तक)
– लालपुर से अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए रेडियम रोड चौराहा तक
– अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक
– डंगरा टोली चौक से सर्जना चौक तक
– बहु बाज़ार से काली मंदिर तक वाया कर्बला चौक
– कर्बला चौक से रतन टाकिज तक




