Uncategorized

मीडिया फैसला ना सुनाये : शशि थरूर

NEWS WING
Kochi, 10 November : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज मीडिया से अपील की कि केरल सौर पैनल घोटाला मामले में सीधे फैसले पर नहीं पहुंच जाए, जिसमें न्यायिक आयोग ने पार्टी के कुछ नेताओं को अभ्यारोपित किया है. आयोग ने कई करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की.

थरूर ने कहा कि राज्य विधानसभा में सरकार द्वारा पेश न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के बारे में मीडिया में आई खबरों से ‘‘लगता है कि किसी व्यक्ति द्वारा लगाए गए निराधार आरोप हैं.’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जांच से अगर पता चलता है कि किसी महिला का उत्पीड़न हुआ है तो यह निंदनीय है.

मीडिया में निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दबाजी
उन्होंने इस तरह के मुद्दे पर सीधे निष्कर्ष पर पहुंचने की मीडिया की आदत की आलोचना की. थरूर ने कहा, ‘‘लेकिन फिलहाल मेरा मानना है कि इन सभी स्थितियों में मीडिया में निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दबाजी है जो सही नहीं है.’’ उनसे पूछा गया था कि सौर पैनल प्रकरण के मद्देनजर क्या उनके नेतृत्व में नवगठित अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस, महिला पेशेवरों और उद्यमियों को नेताओं के उत्पीड़न से बचाएगी.

थरूर ने कहा, ‘‘मैं महज यह स्वीकार कर आपके सवाल का जवाब नहीं देना चाहता कि कथित उत्पीड़न वास्तव में हुआ.’’ तिरूवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि राज्य सरकार ने रिपोर्ट पेश करते हुए केवल इतना कहा कि जांच के लिए आधार है. उन्होंने कहा, ‘‘जांच में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है और कोई आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ है.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button