Dharm-JyotishJharkhandRanchiTop Story

14 जुलाई से शुरू होगा रथ मेला, आयोजन स्थल पर अभी से दिखने लगी रौनक

Ranchi: राजधानी रांची का ऐतिहासिक रथ मेला 14 जुलाई से शुरू होने वाला है. जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में इसकी खूबसूरती अभी से ही देखी जा रही है. मेले की तैयारी को लेकर यहां रौनक दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. मालूम हो कि जगन्नाथपुर में लगने वाला रथ मेला रांची ही नहीं पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है. यहां राज्य से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पूजा-पाठ करने और मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं.

झूला संचालक को अच्छे कारोबार की उम्मीद

भगवान जगन्नाथ का ऐतिहासिक रथ मेला आगामी 14 से 22 जुलाई तक लगने वाला है. इसको तैयारी अभी से शुरू हो गई है. मेला परिसर अभी से गुलजार होने लगा है. मेला परिसर में कई झूले जैसे ब्रेक डांस झूला, मौत का कुआं, ड्रैगन चकरी, स्काई झूला लगाये जा रहे हैं. झूला के साथ-साथ मेला परिसर में और कई प्रकार के मनोरंजन के साधन लगाये जा रहे हैं. झूला संचालक का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है. अगर मौसम ने साथ दिया तो सैलानियों की सेवा जरूर करेंगे.

इसे भी पढें-वेश्यावृत्ति नियमित पेशा बन गया है, इसे कानूनी रूप देना चाहिए : संतोष हेगड़े

जगन्नाथपुर मेले को लेकर अभी से दिख रहा उत्साह
जगन्नाथपुर मेले को लेकर अभी से दिख रहा उत्साह

मेला को लेकर बच्चों में उत्साह

मेले के आयोजन को लेकर मेला संचालक उत्साहित हैं. वहीं आसपास के बच्चों में भी इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. कई बच्चों के लिए मेला यादगार बनने जा रहा है. स्थानीय बच्चों के लिए यह मेला मानो किसी मनोरंजन गांव बन कर आया है. इन 9 दिनों में यहां के स्थानीय बच्चे खूब मौज मस्ती करते हैं. जिसका नज़ारा अभी से ही देखने को मिल रहा है. बच्चों ने इस बार मेला घूमने के लिए अपनी टोली बना ली है. उनका कहना है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार मेले में मनोरंजन और खेल- तमाशे के साधन ज्यादा हैं. इस बार वे खूब मस्ती करेंगे.

14 जुलाई से दुकानदारों को मिलेगी बिजली

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा मेला 14 जुलाई से शुरु होगा. रथयात्रा के साथ शुरू होने वाले नौ दिनी मेला में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था इस बार दुरुस्त रहेगी. जगन्नाथपुर मंदिर एवं मौसीबाड़ी के अलावा आसपास के मेला परिसर में इस बार एरियल बंच केबल खींचा गया है. इससे मेला में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अस्थायी कनेक्शन लेने में सहूलियत होगी. 14 जुलाई से दुकानदारों को बिजली मिलने लगेगी.

मेला परिसर में मिलेगी निर्बाध बिजली
मेला परिसर में मिलेगी निर्बाध बिजली

मेला के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर

मेला स्थल के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. उर्जा आपूर्ति निगम की ओर से दो सौ केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. मुख्य मंदिर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर दिया गया है. जिस इलाके में मेला सजता है, वहां पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की यह शिकायत रहती थी कि उन्हें रात अंधेरे में गुजारना पड़ता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button