
Kolkata. बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. संक्रमण से बचने के लिए पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन हफ्ते में दो दिन रहता है. पश्चिम बंगाल में सप्ताह के गुरुवार और शनिवार वाले दिन लॉकडाउन रहता है. बकरीद को लेकर 1 अगस्त को राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा.
No lockdown in the state on August 1st on the occasion of Bakr Eid: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/TqS8N9AFVl
— ANI (@ANI) July 28, 2020
बकरीद शनिवार को पड़ रही है और इसके चलते लॉकडाउन में सरकार की ओर से ढील दी गई है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के अभी 19502 एक्टिव मामले हैं. 39917 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं, राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 1411 लोगों की जान जा चुकी है.
देश के कई राज्यों में लागू है लॉकडाउन
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर देश के अधिकतर राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन की वापसी हो गई है. पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन लगाया गया है. उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से शनिवार और रविवार लॉकडाउन लगाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में गुरुवार और शनिवार को लॉकडाउन रहता है. वहीं, बढ़ते संक्रमण को लेकर सिक्किम में संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है.
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले
भारत में कोरोना वायरस के 14 लाख 83 हजार से अधिक मामले सामने आ गए हैं. संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 33 हजार से ज्यादा हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 47 हजार 704 मामले सामने आ गए हैं. इस दौरान 654 लोगों की मौत हो गई है और कुल 35 हजार 175 मरीज ठीक हुए. बता दें कि लगातार छठे दिन 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं.





Thanks so much for the blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.